Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधनीलकंठ मोटर मार्ग पर बुलेरों वाहन खाई में गिरा, एक की मौत,...

नीलकंठ मोटर मार्ग पर बुलेरों वाहन खाई में गिरा, एक की मौत, आठ घायल

ऋषिकेश। संवाददाता। लक्ष्मण झूला नीलकंठ मोटर मार्ग पर पीपलकोटी के पास एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, शुक्रवार को हरिद्वार से एक बोलेरो कार नौ यात्रियों को लेकर नीलकंठ दर्शन को आई थी। नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन के बाद जब सभी लोग वापस लौट रहे थे, तभी पीपलकोटी के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर नीचे गिरते हुए दूसरी सड़क पर आकर रुक गई।

हादसे में कमलेश (40 वर्ष) पुत्र गुरुदयाल निवासी रमवापुर थाना रेउसा जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राम नरेश यादव (55 वर्ष) पुत्र लल्लन, गंगा प्रसाद (45 वर्ष) पुत्र ठोहरी, राजेंद्र (40 वर्ष) पुत्र किड्यावन, होली (55 वर्ष) पुत्र लालजी, बिशंबर (50 वर्ष) पुत्र गुरु कृपा, लव कुश (25 वर्ष) पुत्र दयाराम, कैलाश (35 वर्ष) पुत्र सियाराम, परशुराम (55 वर्ष) पुत्र जगतू सभी निवासी ग्राम रमवापुर थाना रेउसा, जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश घायल हो गए। इनमें से रामनरेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी लक्ष्मणझूला दर्शन सिंह बिष्ट ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments