Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरभारत के पहले हेलीकॅप्टर समिट का अयोजन सीएम त्रिवेंद्र ने किया

भारत के पहले हेलीकॅप्टर समिट का अयोजन सीएम त्रिवेंद्र ने किया


देहरादून। संवाददाता। सीएम ने बताया कि इन्वेस्टर्स समिट के समय मुम्बई में फिल्मकारों के साथ बैठक की गई थी। फिल्म निर्माता महेश भट्ट पहले रोमानिया में अपनी फिल्म की शूटिंग करना चाहते थे। हमने उन्हें उत्तराखंड आमंत्रित किया। वे यहां के बहुत से दूरस्थ क्षेत्रों तक घूम कर आए। वे यहां की प्राकृतिक सुंदरता से बहुत प्रभावित हुए। आतिथ्य उत्तराखंड के स्वभाव में है। देश-विदेश से बहुत से लोग, यहां के दूरस्थ क्षेत्रों तक जाना चाहते हैं। लेकिन उनके पास समय की कमी होती है। इसलिए यहां हेली सेवाओं की बहुत जरूरत है।

 

आपदा में हेली एंबुलेंस जरूरी
सीएम ने कहा कि उत्तराखंड दैवीय आपदा की दृष्टि से भी संवेदनशील राज्य है। आपदा प्रभावितों को बचाने और राहत पहुंचाने में हेली सेवाएं बहुत ही उपयोगी हैं। हम राज्य में हेली एंबुलेंस की सेवा देना चाहते हैं। दूरस्थ क्षेत्रों में गंभीर रूप से बीमार लोगों को हायर सेंटर कम समय में पहुंचाने के लिए भी हेली एम्बुलेंस जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में साल में औसतन दो लाख लोग हेली सेवाएं ले रहे हैं। हमारे यहां 51 हेलीपेड, दो एयरपोर्ट और एक एयरस्ट्रिप है। इसी तरह टिहरी में एक वाटर ड्रोम विकसित किया जा रहा है।

सम्मेलन में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि केदारनाथ आपदा और हाल ही में आराकोट आपदा में बचाव-रहत के काम में हेली सेवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि राज्य के छोटे-छोटे स्थानों को कनेक्टिविटी देने के लिए हेलीसेवा को बढ़ावा देना होगा। उत्तराखंड पिछले कुछ सालों में औद्योगिक वृद्धि करने वाले अग्रणी राज्यों में है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से निकटता, जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट, औद्योगिक वातावरण, प्रशिक्षित मानव संसाधन, जलवायु, स्वच्छ वातावरण, उच्च स्तरीय स्कूल, प्रभावी सिंगल विंडो सिस्टम, एमआरओ सुविधाओं की उपलब्धता बहुत से ऐसी वजह हैं, जिनसे हेली विनिर्माता कम्पनियां उत्तराखंड आ सकती हैं।

वहीं, नागर विमानन मंत्रालय के सचिव प्रदीप सिंह खरोला ने कहा, पर्वतीय क्षेत्रों में यातायात का सबसे ज्यादा प्राथमिकता वाला साधन हेलीकॉप्टर हो सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में एयरपोर्ट की बजाय हेलीपोर्ट विकसित किए जा सकते हैं। अगर राज्य सरकार भूमि उपलब्ध कराती है तो केंद्र सरकार हेलीपोर्ट विकसित कर सकती है। उन्होंने ये भी कहा कि केंद्र सरकार पहली बार हेलीकॉप्टर समिट का आयोजन कर रही है। उन्होंने ऐसे अद्वितीय आयोजन के लिए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार को बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments