Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरमोटर वाहन एक्ट को लेकर डीएम से मिलें कांग्रेसी

मोटर वाहन एक्ट को लेकर डीएम से मिलें कांग्रेसी


देहरादून। संवाददाता। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष ताहिर अली के नेतृत्व में कांग्रेसियों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने जिलाधिकारी देहरादून से मुलाकात कर केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा बनाये गये नये मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों में किये गये बदलाव से आम आदमी को हो रही समस्याओं से अवगत कराते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की।

जिलाधिकारी देहरादून को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष ताहिर अली ने कहा कि केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से मोटर व्ही्कल एक्ट के नियमों में बदलाव करते हुए कड़े नियम बनाये गये हैं जिसका हम स्वागत करते हैं, परन्तु इसी के साथ परिवहन विभाग से यह भी अनुरोध करना चाहते हैं कि परिवहन विभाग द्वारा दुपहिया चालकों के हेल्मेट न होने की स्थिति में भारी जुर्माने की व्यवस्था की गई है परन्तु सड़क पर लगने वाले जाम के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है।

जब से परिवहन के नियमों में बदलाव किया गया है तब से अक्सर देखा जा रहा है कि परिवहन संचालन में लगे सुरक्षा कर्मियों का ध्यान टै्रफिक व्यवस्था सुधारने से अधिक चालान काटने में लगा हुआ है जिससे जगहकृजगह सड़कों पर जाम की स्थिति बनी हुई है तथा आम जनता को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। अतः सड़कों पर सुगम परिवहन संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। परिवहन विभाग द्वारा सभी प्रकार के वाहनों के लिए प्रदूषण जांच सर्टिफिकेट को अनिवार्य किया गया है परन्तु राजधानी देहरादून सहित सभी शहरों में प्रदूषण जांच केन्द्रों की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। अतः प्रदूषण जांच केन्द्रों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। लगातार हो रही भारी बरसात के कारण सड़कों की स्थिति जर्जर हो रखी है तथा सड़कों पर बड़े बड़े गढ्डे होने से आये दिन दुर्घटनायें हो रही हैं।

वाहन चालकों के लिए कड़े नियम बनाते समय सड़क पर विभागीय खामियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है और न ही इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर जुर्माने का प्रावधान किया गया है। अतः सड़कों की व्यवस्था सुधारने के साथकृसाथ विभागीय खामियों के कारण होने वाली दुर्घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर जुर्माना तथा दुर्घटना पीडित को उचित मुआबजे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।

ज्ञापन देने वालों में अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष ताहिर अली, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, विनोद कुमार, संजय कुमार, अकबर सिद्धिकी, मुस्तकीम, असलम, मौ0 शाहिद, आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments