Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरयमुनोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर नदी में गिरी यूटिलिटी, लापता में दो...

यमुनोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर नदी में गिरी यूटिलिटी, लापता में दो के शव बरामद, खोज जारी


कालसी। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को हथियारी के पास एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। हादसे में लापता दो के शव मंगलवार की सुबह बरामद कर लिए गए। अभी कई लोग लापता हैं। वहीं हादसे के वक्त एक घायल चालक को बचा लिया गया था। बताया गया कि वाहन में छह से सात यात्री सवार थे। हालांकि अभी ये यात्रियों की संख्या कनफर्म नहीं है। एसडीआरएफ द्वारा 25 किलोमीटर के दायरे में खोज एवं बचाव कार्य जारी है।

दुर्घटना में घायल को उपचार के लिए सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वाहन में कुल कितने लोग सवार थे। अभी इसका ठीक ढंग से पता नहीं चल सका है।

विकासनगर से लावड़ी गांव जा रहा था वाहन
जानकारी के अनुसार वाहन विकासनगर से लावड़ी गांव जा रहा था। वाहन चालक प्रवेश कुमार पंवार पुत्र नेपाल सिंह पंवार शाम चार बजे हथियारी बैंड के समीप वाहन से नियंत्रण खो बैठा। जिस कारण वाहन सड़क से नीचे यमुना नदी में जा गिरा। सड़क से कुछ गुजर रहे कुछ लोगों ने नदी में वाहन को गिरा देखा। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

अभियान के दौरान चालक प्रवेश कुमार हादसे वाली जगह से कुछ दूरी पर बेहोशी की हालत में मिला। जिसे उपचार के लिए सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा ने बताया कि वाहन में कितने लोग सवार थे। इसका अब तक ठीक ढंग से पता नहीं चल सका है। चालक के बोलने की स्थिति में आने के बाद ही यात्रियों की संख्या का पता चल सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments