Saturday, March 7, 2026
Homeअपराध43 मुकदमों में वांछित अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार

43 मुकदमों में वांछित अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार

देहरादून। संवाददाता। नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 43 मुकदमों में वांछित और ईनामी अंतर्राज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पर संलिप्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

बता दे कि नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र से पहले विकास नगर थाना क्षेत्र में भी वाहन चोरी की घटना सामने आई थी। जिसके बाद दोनों थानों की पुलिस द्वारा अपराधियों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इस्तकार पुत्र अब्दुल अजीज को उसके घर मंगलौर हरिद्वार से गिरफ्तार किया।

 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने और सरफराज ने कई राज्यों कई राज्यों से गाड़िया चोरी की है। जिनमें सरफराज पर हरियाणा पुलिस द्वारा 50 हजार रूपयें का ईनाम रखा गया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से एक इंजन बरामद किया है। बताया जा रहा है इंजन जुलाई में चोरी की गई गाड़ी का है। पुलिस उसके अन्य साथियों का पता लगा रही है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments