Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड40 पर्यटक मिले संक्रमित; गुजरात से पहुंचे थे यहां

40 पर्यटक मिले संक्रमित; गुजरात से पहुंचे थे यहां

ऋषिकेश। कोरोना संक्रमण के दौरान कहीं घूमने का शौक भारी न पड़ जाए। उत्तराखंड में ऋषिकेश के पास मुनिकीरेती पहुंचे 40 पर्यटकों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इन सभी को फिलहाल कोविड केयर सेंटर मुनिकीरेती में रखा गया है। ये पर्यटक गुजरात से यहां घूमने आए थे।

टिहरी गढ़वाल के मुनिकीरेती क्षेत्र में गुजरात से घूमने आए 40 पर्यटकों की एंटीजन रिपोर्ट पाजिटिव आई है। दरअसल, मुनिकीरेती तपोवन में स्वास्थ्य विभाग की टीम बदरीनाथ हाईवे पर बाहर से आने वाले पर्यटकों की एंटीजन जांच कर रही है। शनिवार को गुजरात से दो बस में सवार होकर पर्यटक यहां घूमने के लिए आए थे। नोडल अधिकारी डा.जगदीश चंद्र जोशी ने बताया कि बस में सवार यात्रियों की मौके पर ही एंटीजन जांच की गई, जिसमें 40 यात्रियों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। दो बस में सवार इन सभी यात्रियों को कोविड केयर सेंटर ऋषिलोक मुनिकीरेती में रखा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments