Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरजनता को मिलेगी सुविधा- घर पर ही होगी प्रदूषण की जांच- मिलेगा...

जनता को मिलेगी सुविधा- घर पर ही होगी प्रदूषण की जांच- मिलेगा प्रमाणपत्र


देहरादून। संवाददाता। नये मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद जहां राजधानी दून के प्रदुषण जांच केन्द्रो में लोगों की लम्बी लाइने लग रही है। वहीं ऐसे में दून के बालावाला क्षेत्र में एक युवक ने परिवहन विभाग के सहयोग से उत्तराखण्ड का पहला चलता फिरता मोबाइल प्रदुषण जांच केन्द्र खोल दिया है। जिसके खुलने से आम जन को कुछ राहत मिलने की उम्मीद हुई है।

राजधानी दून में अभी 16 प्रदूषण जांच केन्द्र ही है। प्रदुषण केन्द्र कम होने व वाहनों की संख्या ज्यादा होने के चलते यहां सुबह से ही वाहनों की लाइने लग रही है। जिनमें नम्बर भी कई कई दिनों में आ रहे है। ऐसी विषम परिस्थितियों में राजधानी दून के बालावाला क्षेत्र में एक युवक संतोष द्वारा परिवहन विभाग के सहयोग से पहला चलता फिरता मोबाइल प्रदुषण जांच केन्द्र खोल दिया गया है। संतोष का कहना है कि यह मोबाइल प्रदुषण जांच उन्ही दरों पर प्रदुषण की जांच कर रहा है जिन दरों पर अन्य सेन्टर कर रहे है। उनका कहना है कि यह मोबाइल प्रदुषण जांच वैन उन लोगों की कुछ परेशानी कम जरूर करेगी जो प्रदुषण जांच सेन्टरों पर नहीं जा सकते या फिर बहुत ज्यादा व्यस्त है। बहरहाल दून में पहला चलता फिरता मोबाइल प्रदुषण जांच केन्द्र खुलने से लोगों ने राहत मिलने की उम्मीद जताई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments