Tuesday, March 10, 2026
Homeदेहरादूनमौसम विभाग ने लोगों को दी सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को दी सावधानी बरतने की सलाह

देहरादून।  प्रदेश के छह पर्वतीय जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। आज तड़के देहरादून के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज 24 घंटे तक बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश भी हो सकती है।

संबंधित सभी विभागों को आगाह कर दिया गया है। लोगों को बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और सड़क पर सफर न करने की सलाह भी दी जा रही है। हालांकि देहरादून में मौसम सामान्य रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments