Tuesday, March 10, 2026
Homeदेहरादूनपहाड़ में सब्जियों की पैदावार कम होने से फिर बढ़ी महंगाई

पहाड़ में सब्जियों की पैदावार कम होने से फिर बढ़ी महंगाई

देहरादून। इस साल पहाड़ी आलू का स्वाद लेने का मौका कम मिलेगा। पहाड़ में आलू की पैदावार कम होने से इसका असर अभी से इसके दामों पर नजर आने लगा है। इसके अलावा पहाड़ में टमाटर की फसल खत्म होते ही दाम फिर 50 रुपये पार कर गए हैं। प्याज के दामों में भी उछाल दर्ज किया गया है।

मंडी समिति से मिली जानकारी के मुताबिक, पहाड़ में इस बार आलू की पैदावार कम हुई है। जिसकी वजह से सीजन की शुरुआत से इसकी आवक कम हो गई है। मंडी की रिटेल शॉप पर पहाड़ी आलू के दाम 25 से 30 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं। इसी तरह, पहाड़ में टमाटर की फसल खत्म होने का असर टमाटर के दामों पर नजर आने लगा है।

राजधानी में टमाटर 50-60 रुपये किलो तक बिक रहे हैं। प्याज की आवक बरसात के चलते कम हो गई है। मंडी निरीक्षक अजय डबराल ने बताया कि जहां आमतौर पर प्याज की प्रतिदिन आठ से दस गाड़ियां आती थीं, वहीं अब तीन-चार गाड़ियां आ रही हैं। व्यापारी भी बरसात की वजह से माल नहीं मंगा रहे हैं। इससे प्याज 40 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments