Tuesday, March 10, 2026
Homeखास खबरसेवा सप्ताह के दौरान, बाबा अंबेडकर का किया माल्यर्पण

सेवा सप्ताह के दौरान, बाबा अंबेडकर का किया माल्यर्पण


देहरादून। संवाददाता। अस्पतालों में फल वितरण के बाद आज भाजपा नेताओं ने सेवा सप्ताह के तहत घंटाघर स्थित अंबेडकर पार्क में साफ सफाई की तथा उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण भी किया।

कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह ने मंच के ऊपर जाकर पहले संविधान निर्माण बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को पानी से नहलाया। बाद में कपड़ा लेकर साफ सफाई की और फूल मालाये अर्पित की। वहीं इस अवसर पर सांसद व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी कार्यकर्ताओं व अन्य नेताओं के साथ हाथ में झाड़ू लेकर सफाई करते नजर आये।

इस अवसर पर उन्होने विपक्ष पर वार करते हुए कहा कि अब उनके पास कोई काम नहीं रह गया है इसलिए डेंगू जैसे मुद्दे पर ही धरना प्रदर्शन कर रहे है। उन्होने उन्हे नसीहत दी कि इससे अच्छा होता कि वह डेंगू पीड़ितों की मदद के लिए रक्त शिविर आयोजित करते।। इस अवसर पर सांसद राज लक्ष्मी शाह, पूर्व मेयर व विधायक विनोद चमोली, मेयर सुनील गामा और विनय गोयल सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments