Monday, March 9, 2026
Homeदेहरादूनपीएम मोदी के जन्मदिन पर देहरादून मे लगाई गई फोटो प्रदर्शनी

पीएम मोदी के जन्मदिन पर देहरादून मे लगाई गई फोटो प्रदर्शनी

केदारनाथ गुफा में ध्यानरत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
देहरादून। पीएम मोदी के जन्मदिन पर देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें उनके जीवन की यात्रा और जनता के लिए चलाई गई योजनाओं के बारे में बताया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री के कार्यों पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आम आदमी की तरह जिंदगी जीते हैं। उनके फैसले जनहित और जनसेवा के लिए होते हैं। इसलिए हम जन सेवा सप्ताह मना रहे हैं। प्रधानमंत्री के जीवन का एकमात्र सूत्र लोगों का कल्याण है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट सहित कई नेता कार्यक्रम में पहुंचे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई दी

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं विशाल व्यक्तित्व के धनी हैं। अपनी विशिष्ट कार्यशैली की वजह से प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष ख्याति प्राप्त की है।

नए भारत के निर्माण के लिए पीएम के प्रयास निश्चित रूप से सफल होंगे। दुनिया में आज भारत को जो पहचान मिली है, छवि बनी है, उसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री को ही जाता है। उनके नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना भी साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने भगवान बद्री विशाल तथा केदारनाथ जी से पीएम मोदी के दीर्घ जीवन की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments