Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरबदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेसियों ने राज्यपाल को ज्ञापन दिया

बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेसियों ने राज्यपाल को ज्ञापन दिया


देहरादून। संवाददाता। राज्य की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं एवं पंगु हो चुके आपदा प्रबन्धन की स्थिति को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में राजभवन देहरादून में राज्यपाल बेबी रानी मौर्या से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन प्रेषित किया।

राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में उनका ध्यान राज्य की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं एवं राज्य में पंगु हो चुके आपदा प्रबन्धन तंत्र की ओर आकर्षित करते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि देहरादून सहित सभी मैदानी इलाकों में डेंगू का प्रकोप भयावह रूप धारण कर पर्वतीय जिलों में भी पैर पसार चुका है। राजधानी देहरादून में डेंगू के कारण कई लोग असमय काल के ग्रास बन चुके हैं तथा अस्पतालों में रोज सैकड़ों नये मरीज भर्ती हो रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा डेंगू की रोकथाम के लिए कारगर कदम उठाने की बजाय अनर्गल बयानबाजी की जा रही है।

देहरादून महानगर के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, राजकीय गांधी शताब्दी चिकित्सालय, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय सहित सभी चिकित्सालयों में डेंगू से पीडित मरीजों की संख्या दिनकृ प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैए परन्तु रोगियों की संख्या के हिसाब से चिकित्सालयों में चिकित्सक एवं चिकित्सा र्कर्मी तथा दवाओं की कोई व्यवस्था नहीं है। डेंगू के मरीजों को चिकित्सालय से न तो प्लेटलेट्स ही उपलब्ध हो रहे हैं और न ही दवाई उपलब्ध हो पा रही हैं। उल्टे विभाग द्वारा ब्लड टेस्ट, सिटी स्कैन, एमआरआईए अल्ट्रासाउण्ड के दाम काफी बढ़ा दिये गये हैं जो गरीब मरीजों की पकड से बाहर होते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग देहरादून सहित राज्य के अन्य जनपदों में डेंगू से प्रभावित मरीजों की संख्या एवं डेंगू के कारण मरने वालों की संख्या भी छुपा रहा है।

दैवीय आपदा के मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेशभर मे हो रही मूसलाधार बारिश एवं अतिवृष्टि के कारण प्रदेश के कई इलाकों में लोगों की जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। एक ओर जहां पर्वतीय क्षेत्र में कई लोग असमय काल का ग्रास बन गये हैं वहीं मैदानी इलाकों में बरसात का पानी लोगों के घरों में घुसने से घरों में रखा खानेपीने का सामान पूरी तरह नष्ट हो गया है तथा उनके सामने भरण,पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल से आग्रह किया कि प्रदेशभर में डेंगू बीमारी को महामारी घोषित किया जाये। प्रतिनिधिमण्डल में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के अलावा, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. आरपी रतूडी, गरिमा दसौनी, महानगर महिला अध्यक्ष कमलेश रमन, पीके् अग्रवाल, प्रदेश सचिव गिरीश पुनेड़ा, भरत शर्मा, नवीन पयाल आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments