Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरदून की सड़के पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठी

दून की सड़के पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठी


देहरादून। संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही इमरान खान के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

लैंसडौन चौक पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान में हिंदू मंदिरों को तोड़ने के विरोध में रोष जताया। साथ ही केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि पाकिस्तान की इस हरकत के लिए मुंह तोड़ जवाब दिया जाए।

परिषद के महानगर अध्यक्ष संजीव कुकरेजा ने कहा कि पाकिस्तान में कट्टरपंथी मोहम्मद इलियास के भड़काने पर वहां हिंदू मंदिरों को तोड़ा गया है। साथ ही हिंदू बहू-बेटियों के साथ भी पाकिस्तान में दुर्व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को पाकिस्तान की इस हिंदू विरोधी मानसिकता को विश्व पटल पर रखना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments