Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधखेल-खेल में बच्ची की फांसी लगने से मौत

खेल-खेल में बच्ची की फांसी लगने से मौत


देहरादून। संवाददाता। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो आत्महत्या के मामले सामने आये हैं। जिनमें एक मामला चौकाने वाला है। स्मिथ नगर निवासी दस वर्षीय प्रिया पोखरियाल अपनी छोटी बहन के साथ चुन्नी का झूला बनाकर झूल रही थी। अचानक चुन्नी का फंदा उसके गले में जा फंसा जिससें बेहोश हो गई। परिजनों को जैसे ही पता चला वह तुरंत प्रिया को लेकर नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे।

लेकिन तब तक काफी देर हो चली थी। चिकित्सों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं एक अन्य मामला प्रेमनगर विंग नंबर 2/712 पानी की टंकी निवासी पूरनला उम्र 62 पुत्र श्री स्वर्गीय आरथी राम ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक दो साल पहले ही पोस्ट आफिस से रिटायर्ड हुए थे। परिजनों से विवाद के चलते अकेले रहते थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments