Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधसड़क हादसे में बीटेक के दो छात्रों की मौत

सड़क हादसे में बीटेक के दो छात्रों की मौत


देहरादून। संवाददाता। देर रात सहस्त्रधारा रोड पर आईटी पार्क के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से टकरा गई। हादसे में बीटेक के छात्र सहित दो युवकों की मौत हो गई।

मृत युवकों की पहचान कपिल रावत (21 वर्ष) पुत्र प्रेम सिंह रावत निवासी ग्राम कोटी, थाना बड़कोट, जनपद उत्तरकाशी तथा नरेश रावत (22 वर्ष) पुत्र मंजू रावत निवासी ग्राम कोटी, थाना बड़कोट, जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि नरेश रावत टीएचडीसी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक का छात्र था। वह गांव के युवक कपिल रावत के नालापानी स्थित घर में आया हुआ था। दोनों गत रात दोस्त की पार्टी में गए थे। वहां से वापस लौटते समय यह हादसा हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments