Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरअवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने किया प्रहार

अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने किया प्रहार


देहरादून। संवाददाता। अवैध अतिक्रमण को लेकर एक बार फिर प्रशासन सख्त रूख अख्तियार करता नजर आ रहा है। इसी क्रम में आज राजपुर रोड़ सचिवालय के सामने से अतिक्रमण हटाया गया। हालांकि यह बात भी सामने आ रही है कि प्रशासन अवैध अतिक्रमण पर कही सख्त तो कही नरम नजर आ रहा है।

वहीं जब जिलाधिकारी सी रविशंकर से इस बारे में बात की गई तो उनका कहना है कि जो भी अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं, उन पर कार्यवाही की जायेगी। प्रशासन धीरे-धीरे अपना काम कर रहा है, निहित समय के तहत सभी अतिक्रमण हटा दिए जाएंगे। वहीं अपर प्रमुख सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि जो अतिक्रमण हटा दिए गए हैं, यदि वहां फिर से निर्माण पाया जाता है तो दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाही करते हुए जुर्माने सहित दो साल की सजा का प्रावधान अमल में लाया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments