Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधजहरीली शराब के सेवन से सात लोगों की मौत, सीएम ने दिया...

जहरीली शराब के सेवन से सात लोगों की मौत, सीएम ने दिया जांच के निर्देश


देहरादून। संवाददाता। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नेशविला रोड, स्थित पथरिया पीर में जहरीली शराब के सेवन से करीब सात लोगों की मौत गहरा दुःख प्रकट किया। उन्होंने इस प्रकरण को काफी गम्भीर बताते हुए कहा कि दोषियों को कङी से कङी सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने जल्द से जल्द मजिस्ट्रियल जॉच कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने मुख्य सचिव, डीजीपी व आबकारी आयुक्त को इस मामले में दोषी पाये जाने वालों पर शीघ्र कारवाई करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने महानिदेशक स्वास्थ्य व सीएमओ देहरादून को चिकित्सालयों में भर्ती लोगों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments