Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनपत्नी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे अफसर पर कार्रवाई के आदेश

पत्नी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे अफसर पर कार्रवाई के आदेश

प्रतीकात्मक

देहरादून। जिला पंचायत वार्ड से चुनाव लड़ने की दावेदार महिला के अफसर पति उनके चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। अफसर की जब शिकायत हुई तो अब उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए। जिला विकास अधिकारी के मुताबिक अधिकारी को स्थानांतरित करने के बाद चुनाव ड्यूटी में नहीं लगाया जाएगा।

मामला चकराता खंड विकास कार्यालय में तैनात सहायक खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद जोशी से जुड़ा है। जिला विकास अधिकारी प्रदीप पांडेय ने बताया कि उनकी पत्नी मीरा मोहना वार्ड से जिला पंचायत का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। शिकायत मिली थीं कि वे दफ्तर में न रहकर क्षेत्र में पत्नी के चुनाव प्रचार में लगे हैं। इसकी शिकायत जिलाधिकारी को भी की गई थी। इसके बाद उन्होंने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अब नियमों के अनुसार उन्हें चुनाव ड्यूटी में नहीं लगाया जाएगा।

ग्राम प्रधान व सचिव को कारण बताओ नोटिस
ग्राम पंचायत से जुड़े विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता के आरोपी ग्राम प्रतीतपुरा के प्रधान व ग्राम सचिव के खिलाफ जिलाधिकारी ने कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ने जिला पंचायतीराज अधिकारी को प्रधान व सचिव को कारण बताओ नोटिस भेजने को कहा है। इसका 15 दिन के भीतर जवाब न आने पर वैधानिक कार्रवाई भी की जा सकती है।

पहले दिन हुए 133 नामांकन दाखिल
देहरादून नामांकन के पहले दिन जिले में कुल 133 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें ग्राम प्रधान पद के लिए 47, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 53, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 30 और जिला पंचायत के लिए तीन नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नामांकन पत्रों का दाखिला 24 सितंबर तक जारी रहेगा। इसके बाद जांच और नाम वापसी व चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments