Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधजहरीली शराब कांड का आरोपी गौरव चढ़ा पुलिस के हत्थे

जहरीली शराब कांड का आरोपी गौरव चढ़ा पुलिस के हत्थे


देहरादून। संवाददाता। जहरीली शराब कांड में फरार चल रहे आरोपी गौरव को पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ के बाद उसके अन्य साथियों की तलाश में भी पुलिस की दबिश जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरूण मोहन जोशी ने बताया कि बीते रोज पुलिस को सूचना मिली कि पथरियापीर क्षेत्र में देशी शराब पीकर 6 लोगों की मौत हो गयी है तथा कुछ अन्य अस्पतालों में भर्ती है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़ितों से जानकारी ली। प्रकाश में आये तथ्यों के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। मामले में पुलिस को आज सुबह सुचना मिली कि जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी गौरव गणेश मन्दिर खुड़बुड़ा में देखा गया है तथा वह कहीं भागने की फिराक में है।

सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान पर दबिश देकर आरोपी गौरव को दबोच लिया। मामले की निष्पक्ष जांच हो इसलिए पुलिस प्रशासन द्वारा दून कोतवाली प्रभारी निरीक्षक व धारा चैकी प्रभारी का तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया था। बहरहाल पूछताछ में आरोपी गौरव ने राजू उर्फ राजू नेगी व अजय सोनकर उर्फ घोंचू का भी नाम लिया है जिनसे वह शराब खरीदा करता था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments