Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनछह लोगों की मौत के मामले में नामजद घोंचू गिरफ्तार

छह लोगों की मौत के मामले में नामजद घोंचू गिरफ्तार

घोंचू गिरफ्तार

देहरादून। देहरादून के पथरिया पीर में जहरीली शराब के सेवन से हुई छह लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने वांछित चल रहे भाजपा से निष्कासित पूर्व पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू को गिरफ्तार कर लिया।

घोंचू की योजना कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की थी, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। कानून से बचने के लिए घोंचू ने खूब जुगाड़ लगाए थे, लेकिन कामयाब नहीं हो पाया। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को शराब कांड में पूर्व पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू को गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में पुलिस ने घोंचू की तलाश में दिन रात एक कर रखा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी ने सोमवार रात पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पथरिया पीर में छह लोगों की मौत के बाद से यह बात सामने आ रही थी कि गौरव, राजू उर्फ राजा नेगी और पूर्व पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू इलाके में अवैध रूप से शराब बेचते थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments