Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनऔद्योगिक विकास को बढ़ावा देगी 27-28 को होने वाली इंडस्ट्रियल समिट

औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगी 27-28 को होने वाली इंडस्ट्रियल समिट

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने हरिद्वार में 27 और 28 सितंबर को होने वाली इंडस्ट्रियल समिट को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि यह समिट पिछले साल हुई इन्वेस्टमेंट समिट का फॉलोअप करने के लिए होगी। इस समिट में भी देशभर से निवेशक प्रदेश में आएंगे, जिससे प्रदेश में औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि 11 माह में प्रदेश में अब तक 17246 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। इस समिट में निवेशकों की समस्याओं का समाधान होगा। प्रदेश सरकार ने अभी तक जो भी एमओयू साइन किए हैं, इस दौरान उन्हें भी आगे बढ़ाया जाएगा।

बता दें कि, भारतीय औद्योगिक परिसंघ (सीआईआई) और उत्तराखंड सरकार मिलकर यह समिट आयोजित कर रहे हैं। इसमें राज्य में औद्योगिकीकरण की दशा और दिशा पर मंथन होगा।

कार्यक्रम हरिद्वार के बीएचईएल में होगा, वहीं, प्रदर्शनी सिडकुल में आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी में इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल सेक्टर शामिल होंगे। समिट में कुछ नए निवेश प्रस्तावों के एमओयू पर भी साइन होने की उम्मीद हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments