Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनवन-डे क्रिकेट के महाकुंभ का हुआ आगाज, आज होंगे तीन मुकाबले

वन-डे क्रिकेट के महाकुंभ का हुआ आगाज, आज होंगे तीन मुकाबले

Vijay Hazare Trophy 2019-20 one day Cricket series start today

देहरादून। देहरादून में आज विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट का आगाज हो गया है। आज तीन अलग-अलग ग्राउंड में तीन मुकाबले खेले जाएंगे। सबसे पहले राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में नागालैंड और सिक्किम के बीच मैच शुरू हुआ।सिक्किम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नागालैंड की टीम की शुरुआत काफी खराब रही। 40.1 ओवर में 144 रनों के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है।

वहीं, टूर्नामेंट के फाइनल मैच की मेजबानी में जुटे उत्तराखंड को थोड़ी निराशा हाथ लगती नजर आ रही है, क्योंकि बीसीसीआई फाइनल मैच बंगलूरू में कराने के पक्ष में है। इस पर जल्द आधिकारिक फैसला भी लिया जा सकता है।

मंगलवार को पहले दिन राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी, तनुष क्रिकेट ग्राउंड में तीन अलग-अलग मुकाबले खेले जाएंगे। तीनों ग्राउंड में सुबह नौ बजे से मैच शुरू हो जाएगा। तीनों ग्राउंड की पिचें मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुकी हैं। मान्यता मिलने के बाद पहले टूर्नामेंट की मेजबानी कर रही सीएयू भी आयोजन को लेकर उत्साहित है।

आज दून पहुंचेंगे राजीव शुक्ला
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के डायरेक्टर राजीव शुक्ला मंगलवार को दून पहुंचेंगे। शाम तक उनके पहुंचने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि बुधवार को राजीव शुक्ला तीनों मैच देखने पहुंच सकते हैं।

उत्तराखंड व अन्य टीमों ने बहाया पसीना
टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही दस टीमें दून पहुंच चुकी हैं। सोमवार को सभी टीमों ने घंटों प्रैक्टिस की। उत्तराखंड टीम ने तनुष क्रिकेट ग्राउंड में अभ्यास किया। टीम के कप्तान उन्मुक्त चंद, तन्मय श्रीवास्तव समेत सभी खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। अन्य टीमों ने भी राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम व अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी प्रैक्टिस की।

सीएम नहीं होंगे शामिल
सीएयू का प्रयास था कि टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी आमंत्रित किया जाए, लेकिन शुभारंभ के समय को लेकर बात नहीं बन सकी। दरअसल, बीसीसीआई के निर्धारित समय के अनुसार मैच सुबह नौ बजे शुरू होना है। इस लिहाज से टूर्नामेंट का शुभारंभ सुबह आठ बजे से होना तय हुआ, लेकिन अन्य कार्यक्रमों में व्यस्तता के चलते सीएम का आना संभव नहीं हो रहा।

कसिगा ग्राउंड पर सस्पेंस बरकरार
टूर्नामेंट के तीन मैच कसिगा ग्राउंड में भी होने हैं, लेकिन ग्राउंड की पिच को अभी मैच के लिए तैयार नहीं बताया गया है। इसके लिए बीसीसीआई ने कसिगा को हफ्ताभर का समय दिया है, यदि पिच क्यूरेटर संतुष्ट हो जाते हैं तो मैच के आयोजन होंगे, लेकिन असंतुष्ट होने पर मैच की मेजबानी अन्य ग्राउंड को सौंप दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments