Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरदून के सिने कलाकर बंगवाल ने देवभूमि का नाम रोशन किया

दून के सिने कलाकर बंगवाल ने देवभूमि का नाम रोशन किया


देहरादून। संवाददाता। देहरादून के रहने वाले एक और सिने कलाकार, दीपक बंगवाल ने टीवी सीरियल की दुनिया में उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है।
दून के मियांवाला क्षेत्र में रहने वाले दीपक बंगवाल इन दिनों राजस्थान में एक टीवी सीरियल ( मैं भी अर्धागिनी)की शूंटिंग में व्यस्त है जो एंड टीवी पर सोमवार से शुक्रवार तक रात आठ बजे दिखाया जा रहा है।

इसके अलावा उन्होने बिट्टी, बिजनेस वाली, तेनाली रामा, मिलेगी मंजिल मुझे जैसे सीरियलों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवायी है। दीपक बंगवाल वालीवुड में भी सक्रिय है जिनकी फिल्में मिलन टाकीज, पंपापुर की रामलीला, दम लगाकर हंईसा भी पर्दे पर आ चुकी है तथा वह इसके बाद मंडली फिल्म भी कर रहे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments