Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड-चंडीगढ़ में भिड़ंत आज, कई स्टार प्लेयर शामिल

उत्तराखंड-चंडीगढ़ में भिड़ंत आज, कई स्टार प्लेयर शामिल

देहरादून में मैच

देहरादून। विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट में 25 सितंबर को उत्तराखंड व चंडीगढ़ के बीच भिड़ंत होगी। उन्मुक्त चंद की कप्तानी में उत्तराखंड टीम के पहले मैच को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों खासा उत्साह है। खास बात यह कि इस मैच में दोनों ही टीमों में कई बड़े खिलाड़ी नजर आ सकते हैं।
उत्तराखंड टीम से जहां उन्मुक्त चंद, तन्यम श्रीवास्तव बड़े नाम शामिल हैं, वहीं चंडीगढ़ टीम से आईपीएल के स्टार प्लेयर मनन बोहरा का भी खेलना तय बताया जा रहा है। इस मैच में दोनों ही टीमों के बीच रोचक भिड़ंत होने के पूरे आसार हैं।

उन्मुक्त से हैं खासी उम्मीदें
भले ही पिछले टूर्नामेंट में स्टार प्लेयर रजत भाटिया ने उत्तराखंड टीम की कमान संभाली हो और उत्तराखंड का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा, लेकिन इस सीजन में उन्मुक्त चंद के आने से टीम को नई ऊर्जा मिली है।

इसका कारण यह है कि उन्मुक्त चंद ने अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्मुक्त की कप्तानी में ही भारत ने अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप जीता था। वहीं, तन्मय श्रीवास्तव के आने से भी टीम की बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी।

आज के मुकाबले
-उत्तराखंड बनाम चंडीगढ़, राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर, सुबह नौ बजे से
-असम बनाम मिजोरम, तनुष क्रिकेट ग्राउंड, सुबह नौ बजे से
-पुडुचेरी बनाम मेघालय, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी, सुबह नौ बजे से

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments