Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनमीटू के आरोपी पूर्व मंत्री संजय कुमार की भाजपा में वापसी! मची...

मीटू के आरोपी पूर्व मंत्री संजय कुमार की भाजपा में वापसी! मची हलचल

संजय कुमार

देहरादून। मीटू प्रकरण में प्रदेश महामंत्री संगठन के पद से हटाए गए संजय कुमार भाजपा के सियासी हलकों में पिछले कुछ दिन से यह बात चर्चा में है। इसकी मुख्य वजह हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश पदाधिकारियों की वह सूची है, जिसमे संजय कुमार का नाम भी शामिल होने की चर्चाएं हैं। सोशल मीडिया पर पार्टी नेताओं द्वारा एक-दूसरे को ऐसी एक सूची शेयर की जा रही है।

सूची में पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री व प्रदेश सरकार के दर्जाधारी नरेश बंसल का नाम संयोजक के रूप में शामिल है। उनके ठीक बाद संजय का नाम दर्ज है। इस नाम के आगे वही फोन नंबर लिखा है, जो पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन का था।

हटने के बाद से गायब है संजय
हालांकि सूची के पुष्ट होने पर संदेह है, लेकिन सूची में दर्ज नाम और कुछ दिन पूर्व प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन की भेजी सूची के नामों में समानता है। यही वह मुख्य कारण है जिसने संजय कुमार की वापसी की चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

इस संबंध में अमर उजाला ने जब प्रदेश अध्य्क्ष अजय भट्ट से पूछा तो उन्होंने सूची में संजय कुमार का नाम होने से इनकार कर दिया। उन्होंने इस बारे में संयोजक नरेश बंसल से पूछने की सलाह दी। काफी प्रयास के बाद भी बंसल से संपर्क नहीं हो पाया।

संजय कुमार को प्रदेश महामंत्री संगठन पद से हटाए जाने को एक साल होने को है। संजय पर आरोप लगाने वाली महिला लगातार ये आशंका जताती रही है कि उनके (संजय) सियासी प्रभाव के चलते उनके मामले की जांच में लीपापोती की गई। आरोपी को बचाने की कोशिशें हुईं। वह संजय की संगठन में वापसी की भी आशंका जताती रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments