Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरचोरी का शक किसी को न हो, ताला बदलकर चल दिए चोर

चोरी का शक किसी को न हो, ताला बदलकर चल दिए चोर


देहरादून। संवाददाता। चोरी का किसी को भी शक न हो, इसलिए चोरों ने चोरी के बाद घर के मुख्य गेट का ताला बदल दिया। जिससें पड़ोस के लोगों को चोरी का पता न लग सकें। बता दे कि घर के मालिक शिक्षक है, जो मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गया था। इस दौरान चोरों ने उनके घर पर धावा बोल दिया।

 

जानकारी के मुताबिक जीआइसी डाकपत्थर में प्रवक्ता महेश डबराल का विकासनगर के बाबूगढ़ में मकान है। बीती शाम ही वह परिवार के साथ वैष्णो देवी के दर्शन के लिए निकले थे, घर की चाबी उन्होंने पड़ोस के व्यक्ति को दे दी। ताकि रात को पड़ोसी मकान की लाइट जला दिया करे।

 

सुबह जब पड़ोसी लाइट बंद करने के लिए गेट खोलने लगा तो ताले पर चाबी नहीं लगी। इस पर उसे शक हुआ। उसने निकट ही रहने वाले रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। जिसके बाद चोरी मामला सामने आया। चोरी का मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस आगे की कार्यवाही शुरू कर देगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments