Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधवृद्ध महिला के घर चोरी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वृद्ध महिला के घर चोरी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार


देहरादून। संवाददाता। वृद्ध महिला के घर चोरी करने के दौरान उसके जागने पर उसे जान से मारने का प्रयास करने वाले एक शातिर बदमाश को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी का माल भी बरामद किया है।

मामला रायवाला थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह थाना रायवाला पर वादिनी स्वामी प्रज्ञा श्री गीता कुटीर तपोवन ग्राम हरिपुर कला थाना रायवाला देहरादून के द्वारा लिखित तहरीर देते हुए बताया गया कि मंगलवार देर रात जब मैं अपने कमरे में सोई थी तो रात एक बजे के करीब सोनू नाम का एक व्यक्ति मेरी अलमारी से 8000 नकद व मेरा टेबलेट मोबाइल चोरी कर कर रहा था।

इस दौरान अचानक मेरी नींद खुल गई उसने मुझे उठा देख कर मेरा गला दबाकर मुझे जान से मारने का प्रयास किया मैं बेहोश हो गयी जिसके पश्चात वह मझे मरा समझकर नकदी व टेबलेट मोबाइल चोरी कर फरार हो गया मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। बदमाश की तलाश में जुटी पुलिस टीम को पता चला कि आरोपी सोनू घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है। इस पर उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गयी।

इस दौरान देर रात पुलिस को सूचना मिली कि जिस अभियुक्त सोनू को पुलिस तलाश कर रही है वह इस समय कोशिकी वाटिका हरिपुर कला के पास खड़ा है तथा कहीं बाहर भाग जाने की फिराक में है सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गठित टीम के द्वारा अभियुक्त सोनू को कौशिकी वाटिका हरिपुर कला के पास से गिरफ्तार का चोरी की गई नकदी व टेबलेट मोबाइल बरामद किया गया। जिसे आज न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments