Tuesday, March 10, 2026
Homeखास खबरदेहरादून से वाराणसी के लिए हवाई सेवा आज से शुरू

देहरादून से वाराणसी के लिए हवाई सेवा आज से शुरू


देहरादून। देहरादून में जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून से वाराणसी के लिए हवाई सेवा शनिवार से शुरू होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इस हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे। अब तक 23 से अधिक शहरों के लिए देहरादून से हवाई सेवा शुरू हो चुकी है।
26 अक्टूबर तक एयर इंडिया सप्ताह में दो दिन यानि बुधवार और शनिवार का सेवा का संचालन करेगा। इसके बाद समय सारिणी दोबारा से निर्धारित कर हवाई सेवा बढ़ाई जा सकती है।

देहरादून से शुरू होने वाली एयर इंडिया की यह तीसरी फ्लाइट होगी। इस सेवा के शुरू होने से उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों और नौकरी पेशा लोग कम समय में बनारस पहुंच सकेंगे।

अक्टूबर में बनारस से कोलकाता के लिए देहरादून से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। एयर ट्रैफिक को देखते हुए इस सेवा को सप्ताह में तीन दिन और उसके बाद इसे नियमित किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments