Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनस्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, आपोरितों की स्कूटी भी सीज

स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, आपोरितों की स्कूटी भी सीज

 

देहरादून। सहसपुर थाने की पुलिस ने सभावाला रोड पर चेकिंग के दौरान दोपहिया सवार दो युवकों से स्मैक बरामद की है। आरोपितों में से एक युवक मुजफ्फरनगर यूपी का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपितों की स्कूटी सीज कर दी है।

पंचायत चुनाव को देखते हुए सहसपुर पुलिस सभावाला रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक स्कूटी रोकी। दारोगा पंकज कुमार ने तलाशी में दोनों के पास से 14 ग्राम स्मैक बरामद की।

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपनी पहचान विजेन्द्र उर्फ ओमपाल मूल निवासी ग्राम बेहडा सादात थाना ककरोली जिला मुजफ्फनगर उप्र हाल निवासी पंचायती घर के पास सहसपुर व दूसरे व्यक्ति ने अपनी पहचान इसरार निवासी टापी मोहल्ला सभावाला रोड़ के रूप में बताई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के अनुसार आरोपितों के सीधे लिंक बरेली के मादक पदार्थ तस्करों से जुड़े पाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments