Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनभाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने संभाली जिम्मेंदारी

भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने संभाली जिम्मेंदारी


देहरादून। स्टिंग प्रकरण में फंसे प्रदेश महामंत्री संजय कुमार को पद से हटाये जाने के बाद यह पद काफी लंबे समय से खाली था। बता दे कि नगर निकाय चुनाव से पहले संजय को इस पद से मुक्त कर दिया था। जिसके बाद कई नाम सामने आ रहे थे। आखिरकार अजय कुमार ने आज प्रदेश कार्यालय में भव्य स्वागत के साथ संगठन महामंत्री का पदभार ग्रहण किया। हालांकि उनके नाम पर केंद्र की मोहर कब का लग चुकी थी। वहीं आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में उनके आगमन यज्ञ अनुष्ठान किया गया। साथ ही वैदिक मंत्रों उच्चाकरणों के साथ यज्ञ संपन्न हुआ।

अजय कुमार से मीडिया ने बातचीत की काफी कोशिस की मगर वो मीडिया से रूबरू नहीं हुए। उनके आगमन से पहले ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी सभी कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद जरूरी काम से बाहर चले गए। मीडिया से बातचीत में प्रदेश मीडिया प्रभारी देवंेद्र भसीन ने बताया कि अजय अपनी जिम्मेंदारियों को बखूभी निभायंेगे इसका हमें पूर्ण विश्वास है। उन्होंने कहा कि वह काफी अनुभवी और संघ नियमों पर चलने वाले सच्चे सिपाही है। जिनका प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने तह दिल से स्वागत किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments