Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरएक किलो दस ग्राम के साथ दो चरस तस्कर गिरफ्तार

एक किलो दस ग्राम के साथ दो चरस तस्कर गिरफ्तार


देहरादून। संवाददाता। रायवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने दो चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जें से एक किलो दस ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों पर मादक तस्करी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। तस्करों को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सूचना मिली कि प्राइवेट पाठशाला हरिपुर कला के पास स्कूटी संख्या यूके08एएम-5020 में दो संदिग्ध गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची।

दोनांे से जब पुलिस ने पूछताछ की तो दोनों घबराते हुए जवाब देने लगे। पुलिस ने फौरन तलाशी ली तो उनके कब्जे से एक किलो दस ग्राम चरस बरामद की गई है।

पुलिस ने तस्करों की पहचान राकेश कुमार उम्र40 निवासी हरिपुर कला और संजीव तोमर उम्र 50 के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से सहारनपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments