Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबर13 अक्टूबर से करें एलटी पदो के लिए आवेदन

13 अक्टूबर से करें एलटी पदो के लिए आवेदन

देहरादून। संवाददाता। यदि आप सहायक अध्यापक एलटी के पद पर आवेदन करने के इच्छुक हैं। तो आपके लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रदेश में जनजाति कल्याण विभाग और स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ में सहायक अध्यापक एलटी के 58 पदों पर सीधी भर्ती से चयन के लिए आवेदन पत्र मांगे गए हैं। जिसके लिए 13 अक्टूबर से आवेदन किया जा सकता है।

 

आपको बता दें कि इनमें 55 पद जनजाति कल्याण विभाग और तीन स्पोर्ट्स कॉलेज के हैं। सहायक अध्यापक एलटी में हिंदी, विज्ञान, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, कला, संगीत, व्यायाम, गृह विज्ञान और एलटी सामान्य पद के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 13 अक्टूबर से आवेदन भर सकते हैं।

 

आयोग के सचिव संतोष बडोनी के अनुसार आवेदन पत्र की अंतिम तिथि 12 नवंबर रखी गई है। इसके लिए अभ्यर्थियों को राज्य के किसी भी रोजगार कार्यालय में नाम पंजीकृत होना आवश्यक है। परीक्षा शुल्क नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या ई-चालान से जमा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभ्यार्थी बहुत ही साबधानी से आवेदन पत्र को भरें। बताया कि एलटी पदो ंके लिए 26 नवंबर को परीक्षा होना तय हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments