Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड42 नए संक्रमित मिले, एक की मौत, घटकर 1094 पहुंची एक्टिव केस...

42 नए संक्रमित मिले, एक की मौत, घटकर 1094 पहुंची एक्टिव केस की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 42 संक्रमित मिले हैं। वहीं एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 112 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1094 पहुंच गई है। 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 24355 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं चार जिलों अल्मोड़ा, चंपावत, पौड़ी और पिथौरागढ़ में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, बागेश्वर में दो , चमोली में एक, देहरादून में पांच, हरिद्वार में पांच, नैनीताल में सात, रुद्रप्रयाग में चार, टिहरी में दो, ऊधमसिंह नगर में सात और उत्तरकाशी में नौ मामले सामने आए हैं। 

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341179 हो गई है। इनमें से 326763 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7339 लोगों की जान जा चुकी है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments