Monday, March 9, 2026
Homeअपराधदिनदहाड़े बुजुर्ग से एक लाख की लूट करके भागा साईकिल सवार

दिनदहाड़े बुजुर्ग से एक लाख की लूट करके भागा साईकिल सवार


देहरादून। संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दिनदहाड़े लूट का मामला सामना आया है। जिसमें एक बुजुर्ग से साईकिल सवार युवक ने टक्कर मारते हुए एक लाख रूपयों से भरा भाग लेकर फरार हो गया। बता दे कि आढ़त बाजार में इस लूट को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


बता दे कि आढ़त बाजार इलाके में साइकिल से आए बदमाश ने एक बुजुर्ग को बैंक रकम निकालते हुए रैकी की। फिर उन्हें साईकिल से टक्कर मारते हुए एक लाख की रकम लेकर फरार हो गया। पीड़ित बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि वह जैसे ही बैंक से रकम निकालकर बाहर आए, पीछे से एक युवक ने साईकिल की टक्कर मार दी। जब बुजुर्ग संभलते बदमाश अपना काम कर चुका था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments