Tuesday, March 10, 2026
Homeअपराधप्रेमनगर ज्वेलर्स लूट केसः दोनो फरार लूटेरे गोवा मे कर रहे मस्ती

प्रेमनगर ज्वेलर्स लूट केसः दोनो फरार लूटेरे गोवा मे कर रहे मस्ती

गोवा बीच पर लुटेरे


देहरादून। प्रेमनगर में देव ज्वेलर्स के मालिक को लूटकर फरार करन शिवपुरी और सोनू यादव ने गोवा बीच का लुत्फ लिया। बाकायदा दोनों ने एक दूसरे से चिपककर फोटोग्राफी भी कराई। पुलिस ने सोमवार को उनकी ताजा फोटोग्राफ जारी किया है। पुलिस अब उन दोनों पर पुरस्कार घोषित कराने की तैयारी में जुटी है।
प्रेमनगर में सर्राफ देवेन्द्र कुमार से बाइक सवार दोनों लुटेरों करन शिवपुरी और सोनू यादव लाखों का सोना और कैश लूटकर भागे है। लूटपाट करने के बाद से दोनों बदमाश दोनों हाथों से धन लुटाकर जश्न मना रहे है। पुलिस को चकमा देकर ये बदमाश दिल्ली से फ्लाइट से गोवा गए थे। पुलिस ने उनके पीछे गोवा पहुंच गई थी, लेकिन वो पुलिस के वाहन में टक्कर मारकर भागने में सफल हो गए।
पुलिस ने फोटोग्राफ मीडिया को जारी की
गोवा पुलिस ने भी उनकी घेराबंदी में दून पुलिस का पूरा साथ दिया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। गोवा पुलिस की मदद से दून पुलिस को दोनों लुटेरों की ताजा फोटो उपलब्ध हुई है। दोनों ने गोवा बीच पर एक दूसरे से गले लगकर फोटोग्राफी कराई है।

पुलिस ने सोमवार को उनकी एक फोटोग्राफ मीडिया को जारी की है। बता दे कि पुलिस ने दो दिन पहले करन शिवपुरी से विकासनगर और पटेलनगर में लूटी गई चेन खरीदने के आरोप में रायपुर के सराफ सूर्यप्रकाश सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments