Monday, March 9, 2026
Homeअपराधमसूरी नगर पालिका पटरी व्यापारी ने फेसबुक लाइव आकर पिया फिनायल, हालत...

मसूरी नगर पालिका पटरी व्यापारी ने फेसबुक लाइव आकर पिया फिनायल, हालत गंभीर

व्यापारी को अस्पताल ले जाया गया


मसूरी। मसूरी में पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता के साथ पटरी व्यापारियों द्वारा अभद्रता करने का मामला शांत नहीं हो रहा है। इसे लेकर पालिका कर्मचारियों द्वारा पूरे शहर की व्यवस्था ठप कर दी है। वहीं दूसरी ओर एक पटरी व्यापारी अंकुर सैनी द्वारा फेसबुक पर लाइव आकर पालिका अध्यक्ष की सीट और कई फर्जीवाड़े का खुलासा करने की बात करते हुए फिनायल पी लिया गया है।
जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा गंभीर हालत में अंकुर सैनी को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। मामले के पता चलने के बाद अंकुर सैनी की मां की भी हालत बिगड़ गई है। उन्हें भी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना के बाद पटरी व्यापारियों में खासा आक्रोश है। उनका यह कहना है कि उन पर रोजी रोटी का संकट आ पड़ा है। पालिका अध्यक्ष द्वारा चुनाव के समय पर उनसे वादा किया गया था कि अध्यक्ष बनने के दो महीने के अंदर वह व्यापारियों को व्यवस्थित कर देंगे। उनके लिए जोन का निर्माण करेंगे, परंतु आठ महीने बीतने के बाद भी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments