Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधमीडिया कर्मी पर पत्नी को मौत के घाट उतारने का आरोप

मीडिया कर्मी पर पत्नी को मौत के घाट उतारने का आरोप


देहरादून। संवाददाता। राजधानी दून के एक मीडियाकर्मी व उसके परिचितों पर उसके ससुराल पक्ष द्वारा अपनी पुत्री की हत्या का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष आज इस सिलसिले में पुलिस मुख्यालय स्थित डीजी ला एण्ड आर्डर अशोक कुमार से मिला और अपनी व्यथा सुनाई जिस पर पीड़ित पक्ष को आश्वासन मिला है कि मामले में उचित जांच कर कार्यवाही की जायेगी।
मामला डोईवाला कोतवाली क्षेत्र का है।

कुवंर सिंह गुन्सोला निवासी मिस्सरवाला द्वारा आज अपनी पत्नी सहित पुलिस मुख्यालय पहुंच कर डीजी ला एण्ड आर्डर अशोक कुमार से मुलाकात की गयी। कुवंर सिंह का कहना है कि पिछले दिनों उनकी पुत्री की उसके ससुराल पक्ष द्वारा जहर देकर हत्या कर दी गयी थी। उन्होने बताया कि उनका दामाद मीडिया कर्मी है। जिसके कारण डोईवाला पुलिस भी उनका साथ नहीं दे रही है और न ही उनके दामाद व उसके परिचितों पर उनके कहने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। उन्होने आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी पुत्री की शादी 15 वर्ष पूर्व उक्त मीडिया कर्मी के साथ हुई थी।

पिछले कुछ वर्षो से उनका दामाद उनकी पुत्री के साथ मारपीट कर रहा था। जिसको समझाने के बावजूद वह नहीं माना। बताया कि उनके दामाद के क्षेत्र की एक महिला से अवैध सम्बन्ध थे जिसकी जानकारी होने पर जब उनकी पुत्री द्वारा विरोध किया गया तो उन्होने उसकी जहर खिलाकर हत्या कर दी। बताया कि जब उन्होने पुलिस से मामले की शिकायत की तो पुलिस ने भी उनकी एक न सुनी और न ही उन्हे पोस्टमार्टम रिपोर्ट बतायी गयी। उनकी समस्या की गम्भीरता को देखते हुए डीजी ला एण्ड आर्डर द्वारा उन्हे आश्वस्त कर कहा गया कि मामले में उचित जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments