Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधतेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला, मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला, मौत

देहरादून। संवाददाता। थाना नेहरू कालोनी क्षेत्र के अंतर्गत एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार युवक को कुचल दिया। जिससें उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृत युवक मूल रूप से उत्तरप्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रिंग रोड पर जोगीवाला से 06 नंबर पुलिया की ओर से एक तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था, जैसे ही ट्रक अनियंत्रित होकरपोस्ट आफिस तिराहा रिंग रोड पर पहुंचा।

 

उसने सामने से आर रहे मोटर साईकिल संख्या यूए07एल3781 सवार विपिन कुमार पुत्र टीकाराम निवासी अलीपुर बिजनौर यूपी को कुचल दिया। जिसमें विपिन कुमार गंभीर रूप घायल हो गया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक मोतीलाल पुत्र मोहनलाल निवासी हर्रावाला को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments