Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधसड़क हादसे में नबालिग की मौत, आरोपी वाहन चालक फरार

सड़क हादसे में नबालिग की मौत, आरोपी वाहन चालक फरार

देहरादून। संवाददाता। दून में वाहनों के अनियंत्रित होकर हादसे होने का सिलसिला जारी है। शनिवार को शिमला बाई ेपास में हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार किशोर को टक्कर मार दी और अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।

हादसा थाना पटेलनगर के गणेशपुर, शिमला बाईपास रोड पर उसवक्त हुआ जब एक वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार किशोर राहुल(15 वर्ष) कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी भूड़पुर, थाना पटेलनगर गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को तत्काल उपचार के लिए 108 की मदद से संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर लेकर आई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments