Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरजल्द निपटा ले बैंक का काम, चार दिन रहेंगे बंद

जल्द निपटा ले बैंक का काम, चार दिन रहेंगे बंद

देहरादन। संवाददाता। यदि आपको बैंक संबंधी कार्य हैं तो उन्हें जल्द निपटा ले। क्योंकि दीपावली से अगले चार दिन तक बैंक नहीं खुलेंगे। इसके साथ ही एटीएम पर भी नकदी का संकट रहने की आशंका बना हुई है, जिससंे शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

बता दें कि अब सोमवार से बुधुवार तक ही बैंक खुल रहे हैं। इसके बाद गुरुवार को बड़ी दीपावली, शुक्रवार को गोवर्धन पूजा व शनिवार को भैया दूज का अवकाश है। इसके बाद रविवार की छुट्टी है।

अब यदि लोगों को त्योहारी सीजन में खरीददारी करने के पैसे निकालने व अन्य कार्यों के चलते बैंक के काम हैं तो उन्हें तीन दिन में ही उक्त कार्यों को निपटाना होगा। क्योंकि इसके बाद चार दिन तक यह काम नहीं हो पाएंगे।

इतना ही नहीं, बैंकों के साथ इन छुट्टियों में एटीएम भी लोगों को धोखा दे सकते हैं। कारण ये है कि बैंकों ने एटीएम में पैसा डालने का कार्य निजी एजेंसियों के हाथों में सौंपा हुआ है। इससे अवकाश के दिनों में एटीएम में पैसे मिलेंगे, इसकी कोई गारंटी नहीं है। इससे पहले भी जब बैंक तीन से चार दिन तक बंद रहे, तब-तब लोगों को पैसे के लिए भटकना पड़ा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments