Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड45 साल से अधिक के व्यक्तियों के टीकाकरण की अड़चन हुई दूर,...

45 साल से अधिक के व्यक्तियों के टीकाकरण की अड़चन हुई दूर, वैक्सीन की एक लाख खुराक मिली

देहरादून। राज्य में 45 साल से अधिक के व्यक्तियों के टीकाकरण की अड़चन दूर हो गई है। केंद्र सरकार की ओर से इस आयुवर्ग के लिए वैक्सीन की एक लाख खुराक उपलब्ध करा दी गई है। इसे जिलों को भी वितरित कर दिया गया है। वैक्सीन की कमी के कारण बीते कुछ वक्त से मंद पड़े टीकाकरण अभियान को इससे गति मिलने की उम्मीद है।

दरअसल, वैक्सीन का स्टॉक सीमित होने के कारण 45 साल से अधिक के व्यक्तियों के टीकाकरण की रफ्तार मंद पड़ गई थी। इस आयुवर्ग का टीकाकरण कुछेक ही केंद्रों पर किया जा रहा था। पिछले काफी वक्त से केंद्र से वैक्सीन आने का इंतजार किया जा रहा था। शुक्रवार को वैक्सीन पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली है। बता दें कि इस आयुवर्ग की वैक्सीन राज्यों को निश्शुल्क मिल रही है। जबकि 18-45 साल वालों के लिए वैक्सीन राज्य को खुद खरीदनी है। जल्द 1.20 लाख वैक्सीन इस आयुवर्ग के लिए भी पहुंचने की संभावना है। इधर, राज्य ने वैक्सीन की खरीद को ग्लोबल टेंडर भी किया है। ये टेंडर 24 मई को खुलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments