Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरट्रक में आग लगने से लाखों का माल स्वाह

ट्रक में आग लगने से लाखों का माल स्वाह

देहरादून। ऋषिकेश। पार्किंग में खड़े ट्रक में आग लगने से लाखों का माल जलकर राख हो गया। इस ट्रक में कागज के बंडल भरे थे। एक रॉकेट सीधा इस ट्रक में जा लगा, इससे लगी आग से यह नुकसान हुआ।

भरत मंदिर इंटर कॉलेज के खाली भूखंड पर खड़े ट्रक पर आग की सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। तब तक आधे से अधिक कागज के बंडल जल चुके थे।

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10रू00 बजे भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण के समीप कुछ ट्रक पार्क किए थे। इनमें सामान भरा हुआ था। वहीं ट्रक यूके07 सीए 8303 में अचानक आग लग गई। समीप खेल रहे बच्चों ने शोर मचा कर लोगों को एकत्र किया।

इस बीच सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। ट्रक के मालिक ने बताया कि शाहजहांपुर से करीब नौ लाख रुपये के कागज के बंडल इस ट्रक में भरे गए थे। इन्हें देहरादून ले जाना था। ऋषिकेश के शीशम झाड़ी में उनका घर है। इस कारण वह दीपावली पर यहीं रुक गए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जलता हुआ राकेट सीधा ट्रक पर गिरा और आग लग गई। गनीमत रही की आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। और आस पास खड़े ट्रकों में आग फैलने से बच गई।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments