Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड4600 ग्रेड पे: डीजीपी के आश्वासन के बाद भी नहीं माना पुलिसकर्मियों के परिजनों...

4600 ग्रेड पे: डीजीपी के आश्वासन के बाद भी नहीं माना पुलिसकर्मियों के परिजनों का मन, धरना-प्रदर्शन जारी

डीजीपी के आश्वासन के बाद भी पुलिसकर्मियों के परिजनों का धरना-प्रदर्शन जारी है। 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर पुलिस परिजन गांधी पार्क के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले मंगलवार को दिनभर पुलिस परिवार की महिलाएं आवाज बुलंद करती रहीं। पहले उन्होंने सचिवालय कूच किया तो हाथीबड़कला पर पुलिस ने रोका।

31 दिसंबर तक शासनादेश का इंतजार करेंगी
फिर पुलिस मुख्यालय पहुंचीं तो वहां पहले से तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें घुसने ही नहीं दिया। वहां से लौटकर वे फिर गांधी पार्क में धरने पर बैठ गईं। शाम को डीजीपी से आश्वासन मिला कि ग्रेड पे के संबंध में 31 दिसंबर तक आदेश आ जाएगा। इसके बाद भी महिलाएं नहीं मानी और गांधी पार्क के सामने बैठ गईं। महिलाओं का कहना है कि वे 31 दिसंबर तक यहीं पर बैठकर शासनादेश का इंतजार करेंगी। 

महिलाओं के अनुसार उन्हें डीजीपी ने आश्वासन दिया है कि 31 दिसंबर को केबिनेट में यह फैसला लिया जाएगा। ऐसा उन्हें आश्वासन शासन की ओर से मिला है। लेकिन, महिलाओं ने तब तक गांधी पार्क के सामने ही बैठने की बात रखी है।

4600 ग्रेड पे के शासनादेश की मांग को लेकर पुलिस परिवार की महिलाओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया था। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास कूच किया मगर उन्हें हाथीबड़कला बैरियर पर रोक लिया गया। यहां पुलिस कर्मियों से उनकी धक्कामुक्की हुई और पुलिस करीब 40 महिलाओं को गिरफ्तार किया जिन्हें बाद में रिहा किया गया। रिहा होते ही महिलाएं फिर से प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंच गईं। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे से ही पुलिसकर्मियों के परिजनों ने फिर से धरना-प्रदर्शन शुरू किया। कुछ देर बाद इन महिलाओं ने सचिवालय कूच शुरू कर दिया।

इन्होंने अंदर घुसने का प्रयास किया मगर पुलिकसर्मियों ने उन्हें रोककर वापस भेज दिया। लौटते हुए ये सभी पुलिस मुख्यालय में भी घुसने का प्रयास करने लगीं। वहां से भी उन्हें वापस भेज दिया गया। इसके बाद महिलाओं ने गांधी पार्क के सामने ही नारेबाजी के साथ अपना प्रदर्शन जारी रखा। इस बीच कई बार आंदोलन की रणनीति बनी कि सचिवालय कूच किया जाए या मुख्यमंत्री आवास। पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता कर दिया। 

दोपहर के वक्त आम आदमी पार्टी नेता कर्नल अजय कोठियाल भी पहुंच गए। उन्होंने महिलाओं को आश्वासन दिया कि एक जनवरी को अरविंद केजरीवाल आएंगे और उनके ग्रेड पे के संबंध में घोषणा करेंगे। उन्होंने इस दौरान आप को वोट देने की अपील भी कर डाली। इसके बाद महिलाओं ने फिर से अपने आंदोलन को नई दिशा देने की कोशिश की और सचिवालय कूच की योजना एक बार फिर बनाई गई। लेकिन, इस बीच कुछ लोगों के कहने  से उन्होंने ऐसा नहीं किया और डीजीपी से मिलने की बात सामने रखी। इसके लिए पांच महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल डीजीपी से मिलने पुलिस मुख्यालय पहुंचा। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments