Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरडोईवाला सोन नदी में डूबने से युवक की मौत

डोईवाला सोन नदी में डूबने से युवक की मौत

देहरादून। संवाददाता। डोईवाला क्षेत्र के अंतर्गत दोस्तों के साथ पिकनिक पर गए एक युवक की सोन नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहंुची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक को मुश्किल से बाहर निकाला। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार आकाश कुमार उम्र-20 साल पुत्र बलवंत निवासी हर्रावाला सुबह घर से दोस्तों के साथ पिकनिक पर जाने की बात कहकर निकला था। शायद नियति को कुछ और ही मंजूर था।

युवक जैसे ही नहाने के लिए सोन नदी के पानी में उतरा। देखते ही देखते वो अचानक गायब हो गया। पहले दोस्तों ने सोचा की वो मजाम कर रहा है। जब काफी देर तक वो पानी से बाहर नहीं निकला।

दोस्तों में इस बात को लेकर हड़कंप मच गया। उन्होंने तुंरत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोतखारों की मदद से काफी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला।

लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। युवक दम तोड़ चुका था। पुलिस ने तुंरत परिजनों को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि युवक कुआंवाला होंडा शोरूम में काम करता था।

शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं घटना के बाद से तौयहारी मौसम में मृतक के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments