Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरकार और स्कूटी भिडंत में युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

कार और स्कूटी भिडंत में युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। संवाददाता। राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक कार और स्कूटी सवार तीन लोगों की सांई मंदिर के सामने टक्कर हो गई है। मौके पर पहंुची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहंुचाया। जहां एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं मौके से फरार कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिपावली की रात करीब ढ़ाई बजे सांई मंदिर के पास तीन स्कूटी सवार युवक और कार चालक की आमने सामने टक्कर हो गई।

जिसमें स्कूटी सवार तीनों युवक बुरी तरह से जख्मी हो गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने घायल युवकों को उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया।

जिसमें विरेंद्र सिंह पुत्र माधव सिंह निवासी मूंगा नारायण बगड़ जिला चमोली को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जो पैसेफिक माॅल में काम करता था।

वहीं उसके दूसरे साथी आसियान सैनी पुत्र गुलशन निवासी चंदर रोड, संजय कालोनी और मनोज दत्त पुत्र राम दत्त निवासी कैनाल रोड राजपुर का उपचार चल रहा है।

पुलिस ने सांई मंदिर के आस-पास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल आरोपी कार चालक अभिषेक तिवार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी हाउस न.3 ले.न.3 एकता विहार सहत्रधारा रोड थाना रायपुर को शुक्रवार दोपहर रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तर कर लिया है। मृतक के परिजनों के आने पर ही पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments