Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरसालभर से ज्यादा मशक्कत दिपावली की रात हुई अग्निशमन कर्मियों की

सालभर से ज्यादा मशक्कत दिपावली की रात हुई अग्निशमन कर्मियों की

देहरादून। संवाददाता। जितनी भागदौड़ अग्निशमन कर्मचारियों की पूरे साल नहीं होती। उससे ज्यादा दिपावली की रात हो गई। कर्मचारियों को वाहन के साथ पूरे शहर भर में आग बुझाने के लिए खासा मशक्कत करनी पड़ी। दीपावली पर इस वर्ष भी अग्निशमन दल के वाहन भागते रहे। दीपावली की रात शहर में 14 स्थानों पर अग्नि फैलने की घटना हुई। जिनमें से अधिकतर मामलें पटाखों और लापरवाही की वजह से होना पाया गया।

रात करीब साढ़े 11 बजें अखाड़ा चैक के पास एक फर्नीचर के गोदाम में आग लगी। मौके पर अग्निशमन के वाहन घटनास्थल पर दौड़ पड़े। घटनास्थल पर ऊपरी मंजिल में जाने का एक ही रास्ता था जो कि बंद रखा गया था। पहली मंजिल पर एक बच्चा फंस गया थाए जिसको कि मकान के छत के रास्ते निकाला गया।

संकरी गलियां होने के कारण तथा सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़े होने के कारण अग्निशमन के बड़े वाहनों को घटनास्थल पर पहुंचने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

इसके बाद अग्निशमन के 6 वाहनों द्वारा अग्निशमन कार्य किया गया। आवासीय भवन होने के कारण उसके गैस सिलेंडरों को अग्निशमन कर्मियों ने अपनी जान जोखिम डालकर निकाला।

आग को निकटतम भवनों में पहुंचने से रोक दिया गया। इसके बाद अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में चार घंटे की अथक परिश्रम के बाद आग को बुझाया गया। प्रथमदृष्टया आग का कारण जलते राकेट का गोदाम गिरना प्रतीत होता है।

दीपावली की रात्रि रेलवे स्टेशन के सामने पुराने बस अड्डे के सामने लकड़ियों के ढेर आग लग गई। तिलक रोड में घर आग लगने पर घंटाघर पर तैनात फायर यूनिट को रवाना किया गयाए जिसने आग को नियंत्रित किया।

प्रगति विहार नेहरू कालोनी तथा पंडितवाड़ी में कारों में आग लग गईए जिसको अग्शिमन यूनिटों द्वारा बुझाया गया। इसके अतिरिक्त आरजीएम प्लाजा के पासए रायपुर थानों के एक घर मेंए चक्खुवाला में घर में एवं तिलक रोड पर एक घर ने आग लगने पर अग्निशमन द्वारा बुझाया गया।

आतिशबाजी जंगलों में गिरने से जंगलों में भी आग लग गयी। मैगी प्वांइट के पास बलबीर रोड बसन्त विहार एवं खुड़बुड़ा मोहल्ला आदि स्थानों पर भी अग्निशमन कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की। जिसका नतीजा ये हुआ कि किसी भी तरह के जान का नुकशासन होने से बचा जा सका।

अग्निशमन अधिकारी शिवप्रसाद ममगाई ने बताया कि अग्निशमन यूनिटें हर समय मुस्तैद थी। दिपावली की रात सर्तकता रखी जाती है। यूनिटें रातभर नगर के अलग अलग स्थानों पर तैनात रही। इसलिए किसी घटना पर समय रहते नियंत्रण कर लिया गया।

उन्होंने नागरिक सुरक्षा कर्मियों को अग्निशमन दल के साथ कन्धे से कंधे मिलाकर कार्य करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। अग्निशमन कर्मियों के अनुसार धनतेरस से ही अग्निशमन यूनिटें शहर के विभिन्न स्थानों पर तैनात हो गई थी जो दीपावली की पूरी रात काम करती रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments