Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरपुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। संवाददाता। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन में शहीद स्थल पर रैतिक परेड आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदनाए प्रकट की हैं।

 

उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि थाना विधि आवश्यक कार्यवाही के लिए तीन करोड़ का बजट प्रावधान किया जाएगा। विशिष्ट वीरता प्रदर्शित करते समय मृत्यु होने पर 15 लाख की धनराशि देय होगी।

सिपाहियों को प्रति महीने 1200 रूपयें पैट्रोल भत्ता दिये जाने की घोषणा की। समस्त पुलिस कर्मियों के वर्दी कीट प्रदान करने की स्वीकृति करवायी जाएगी।

इस मौके पर वित्त मंत्री प्रकाश पंत, मंत्री सुबोध उनियाल, राज्य मंत्री धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक काऊ प्रधान, विधायक गणेश जोशी, विधायक हरबंश कपूर, आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments