Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरनगर निगम चुनाव में आप उतारेगी हर सीट पर उम्मीदवार

नगर निगम चुनाव में आप उतारेगी हर सीट पर उम्मीदवार

देहरादून। संवाददाता। दिल्ली के पर्यावरण एवं खाद्य मंत्री इकराम हुसैन का कहना है कि उत्तराखंड में अगले साल होने वाले नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी हर सीट पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।

हरिद्वार जिले के कलियर पहुंचे दिल्ली के पर्यावरण मंत्री इकराम हुसैन ने दरगाह साबिर पाक में जियारत कर दुआ मांगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि दरगाह साबिर पाक में उनकी गहरी आस्था है। उनके बुलावे पर ही वह यहां पहुंचे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी देश में मजबूती के साथ उभरी है। पार्टी में दिल्ली में सरकार बनाकर साबित कर दिया है कि लोगों का आम आदमी पार्टी में विश्वास है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के नगर निकाय के चुनाव को लेकर अभी पार्टी की कोई बैठक नहीं हुई है, लेकिन इस पर पार्टी की तरफ से विचार किया जा रहा है। उनका कहना है कि दिल्ली की जनता आज भी आम आदमी पार्टी और राज्य सरकार के साथ है। केंद्र सरकार राज्य सरकार को जबरन परेशान कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments