Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादून47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस देहरादून में, देशभर के PR विशेषज्ञ...

47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस देहरादून में, देशभर के PR विशेषज्ञ जुटेंगे

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून 13 से 15 दिसंबर तक देशभर के जनसंपर्क विशेषज्ञों के भव्य समागम का केंद्र बनने जा रही है। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) की 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हिमालय की गोद में बसे इस शहर में किया जा रहा है। PRSI के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक के अनुसार यह देश में जनसंपर्क क्षेत्र की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित वार्षिक कॉन्फ्रेंस है, जिसमें सरकारी संगठनों, कॉर्पोरेट, पीएसयू, शिक्षा जगत और मीडिया के शीर्ष विशेषज्ञ शामिल होंगे।

सम्मेलन का थीम — “विकसित भारत @2047: विकास भी, विरासत भी”

कॉन्फ्रेंस का मुख्य विषय यह निर्धारित करता है कि आने वाले वर्षों में पब्लिक रिलेशंस राष्ट्र निर्माण, तकनीक, संवाद, नीति एवं जनभागीदारी को कैसे नई दिशा दे सकता है।

13 दिसंबर — उद्घाटन सत्र

कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दोपहर 3:30 बजे किया जाएगा। उद्घाटन सत्र में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी विशिष्ट अतिथि और सांसद नरेश बंसल सम्मानित अतिथि होंगे। उद्घाटन के बाद थीम आधारित तकनीकी सत्रों की शुरुआत होगी, जिनमें नवाचार, संवाद और उत्तराखंड की विकास यात्रा पर चर्चा होगी।

14 दिसंबर — तकनीकी एवं विषयगत सत्रों की श्रृंखला
सत्र–I: “25 वर्ष का उत्तराखंड और आगे की दिशा” (12:00–13:30)

वरिष्ठ IAS अधिकारी— आर. मीनाक्षी सुंदरम, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. B.V.R.C. पुरुषोत्तम, डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, बंशीधर तिवारी एवं प्रो. दुर्गेश पंत
राज्य की 25 वर्षों की विकास यात्रा और भविष्य की प्राथमिकताओं पर अपने विचार रखेंगे।

सत्र–II: “विकसित भारत @2047 में मीडिया और जनसंपर्क की भूमिका” (14:30–15:30)

श्री अनुपम त्रिवेदी (News18)
• डॉ. नितिन उपाध्याय (DIPR)
• डॉ. हिमांशु शेखर (NDTV)
• प्रो. सुरभि दहिया (IIMC)

सत्र–III: “GST, टेक्नोलॉजी और पब्लिशिंग इंडस्ट्री—वे फ़ॉरवर्ड” (15:30–16:30)

बी. सुमिदा देवी (IRS) — GST का व्यापक आर्थिक प्रभाव
• मेजर अतुल देव — तकनीक और जनसंपर्क
• सी. रविंदर रेड्डी — पब्लिशिंग इंडस्ट्री का भविष्य

सत्र–IV: इंडो–रशियन पब्लिक रिलेशंस एंड मीडिया फोरम (17:00–18:00)

रूसी प्रतिनिधि— माइकल मस्लोव, दाव्यदेंको यूलिया, अन्ना तलानीना. भारत–रूस व्यापार, डिजिटल कम्युनिकेशन और उपभोक्ता व्यवहार पर चर्चा करेंगे। सत्र का संचालन प्रो. चारुलता सिंह करेंगी।

15 दिसंबर — समापन दिवस
सत्र–V: साइबर क्राइम, मिसइन्फॉर्मेशन और AI (10:00–11:30)

ASP अंकुश मिश्रा (STF)
• डॉ. ताहा सिद्दीकी एवं विनय जायसवाल (SAIL) — “ADIRA” आधारित AI कार्यशाला

सत्र–VI: मानव संसाधन, रणनीतिक मार्केटिंग और भारतीय मूल्य (11:30–13:30)

डॉ. हेमंत शरद पांडे
• अनुपम तिवारी (HPCL)
• मेजर अतुल देव
• डॉ. ऋतु दुबे तिवारी

समापन समारोह (14:30 बजे)

सम्मेलन का समापन कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्तराखंड की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और पारंपरिक व्यंजनों की विशेष मेजबानी भी आकर्षण का केंद्र होगी।

देहरादून बनेगा अंतरराष्ट्रीय जनसंपर्क मानचित्र पर प्रमुख केंद्र

इस वर्ष रूस से आए प्रतिनिधियों की भागीदारी इस सम्मेलन को एक अंतरराष्ट्रीय आयाम प्रदान कर रही है। तीन दिवसीय यह राष्ट्रीय सम्मेलन जनसंपर्क क्षेत्र में नवाचार, नीतिगत चर्चाओं, संवाद कौशल, तकनीक और वैश्विक सहयोग का विस्तृत मंच उपलब्ध कराएगा। देहरादून इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय जनसंपर्क मंच पर अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराने जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments