Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधसंदिग्ध परिस्थितयों में किशोर की घर के बाथरूम में हुई मौत

संदिग्ध परिस्थितयों में किशोर की घर के बाथरूम में हुई मौत

देहरादून। संवाददाता। कैंट थाना क्षेत्र के अनारवाला आर्मी क्वाटर्स निवासी एक किशोर घर के बाथरूम में बेहोश हाल में मिला। जिसे परिजनों ने सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किशोर की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

शुक्रवार सुबह करीब पौने 9 बजे कपिल कुमार उम्र-15 साल पुत्र अनिल कुमार निवासी 174/4 अनारवाला आर्मी एरिया चैकी सर्किट हाउस नहाने के लिए बाथरूम में गया था। जब काफी देर तक बाहर नहीं निकला, तो परिजनों ने जबरन दरवाजा तोड़ डाला।

भीतर बेटे को बेहोश पड़ा देख परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत बेटे को सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना कैंट एसओं शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक किशोर के गले में काला निशान है। ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे उसने आत्महत्या की हो। फिलहाल मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।

वहीं परिजनों का कहना है कि पानी गरम करने वाली राॅड से करेंट लगने के चलते कपिल की मौत हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments